बटियागढ़: नीमखेड़ा हादसे में मृतकों और घायलों को बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, परिजन अस्पताल पहुंचे, पुलिस जांच जारी है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के नीमखेड़ा के पास सादपुर-बटियागढ़ मार्ग पर सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में दोनो मृतको और घायलो को बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया,बाइक सवार मृतको की शिनाख्त गोविन्द पिता हनुमान उम्र 25 साल निवासी शेखपुरा और रूपसिंह पिता तीजई उम्र 23 साल निवासी कुमरवार थाना बटियागढ़ के रूप में हुई जबकि तुलसीराम और वीरू पिता नन्हें भाई घायल हुए थे