बटियागढ़: बटियागढ़ थाने से निकला यातायात जागरूकता रथ, सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात थाना द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में यातायात जागरूकता रथ निकाला जा रहा है,इसी क्रम में आज बटियागढ़ थाना से यातायात जागरूकता रथ निकाला गया, थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने रथ को रवाना करते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग की हिदायत दी