बटियागढ़: सेमरा के पास बाइक की टक्कर में साइकिल सवार की हुई मौत, बाइक चालक भी हुआ घायल
रजपुरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के पास बाइक चालक ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी,घटना में कामलाल पिता जानवी प्रजापति उम्र 50 वर्ष की मौत हो गई वन्ही बाइक चालक भी चोटिल हुआ, घटना देर रात की बताई गई बाइक चालक हटा से गांव वापिस लौट रहा था तभी सेमरा के पास साइकिल सवार को टक्कर मार दी,घटना की सूचना पर एम्बुलेंस से घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल हटा भेजा