सांगानेर: गोविद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने चुनाव आयोग को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की
राजस्थान में हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव में पार्षदों की खरीद-फरोख्त और अधिकारी कर्मचारियों की ओर से की गई कथित गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा और आयुक्त राजेश्वर सिंह को ज्ञापन दिया. प्रतिनिधि मंडल ने कथित तौर पर चुनाव में कार्रवाई की मांग की।