कोईलवर: कोईलवर में 790 दीदियों ने तैयार किए दो लाख से अधिक पोशाक, महिलाओं की बढ़ी आय
जानकी जीविका महिला स्टिचिंग लिमिटेड, प्रोड्यूसर कंपनी से जुड़ी 790 दीदियों ने आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर 2 लाख 5 हजार 796 यूनिफॉर्म तैयार कर एक मिसाल कायम की है। कंपनी के अंतर्गत संचालित सिलाई केंद्रों में लगातार कार्य कर सभी पोशाक समय पर तैयार किए गए। रविवार कृष्ण 5:00 बजे दीदीयो ने जानकारी दी।