बिंदकी: भवानीपुर के समीप कार की टक्कर से मोपेड सवार 8 फीट हवा में उछलकर पानी भरे तालाब में गिरा, मोपेड 50 मीटर घिसटी
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के भवानीपुर गांव के समीप अनिल किराना स्टोर के निकट बुधवार की सुबह लगभग 9:30 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोपेड सवार जगतपाल पासवान उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम डीघ कोतवाली बिंदकी लगभग 8 फीट ऊंचाई तक हवा में उछलकर सड़क किनारे पानी भरे तालाब में जा गिरे तथा मोपेड कार के टायर में फंस गई और 50 मीटर तक घिसटती चली गई।