सिंगरौली: बेटी से दुराचार के आरोपी कलयुगी पिता को मोरवा पुलिस ने रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार क्षेत्र से फरार होने की थी योजना
रिश्तों को शर्मसार कर अपनी बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले कलयुगी पिता को मोरवा पुलिस ने मंगलवार शाम मोरवा रेलवे स्टेशन के पास से अंततः गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके बाद कल उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।