सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित की गई जनसुनवाई, एसपी ने कई समस्याओं का कराया निराकरण
जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदको के द्वारा आवेदन पत्र समक्ष में प्रस्तुत किये गये, जिसे प्रत्येक आवेदकों से रू-ब-रू होकर उनकी शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से गंभीरतापूर्वक सुना जाकर कई शिकायतो का मौके में निराकरण कराया गया तथा शेष आवेदन पत्र में वैधानिक कार्यवाही हेतु राजपत्रित अधिकारी (पुलिस), थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया।