सिंगरौली: कलेक्टर ने 244 आवेदन पत्रों पर की जनसुनवाई, समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने के दिए निर्देश
जिले के विभिन्न अंचलो से आयें 244 आवेदको ने जन सुनवाई में कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला को अपना आवेदन देते हुये अपनी समस्याओं से अवगत कराया।कलेक्टर द्वारा सभी आवेदन पत्रो पर गंभीरता पूर्वक जन सुनवाई करते हुये कई आवेदको के समस्याओं का जन सुनवाई में उपस्थित अधिकारियो से निराकरण कराया गया।