सिंगरौली: मोरवा थाना क्षेत्र में कलयुगी पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म, मामला दर्ज, एसपी ने दी जानकारी
जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की तहरीर पर मोरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। मामले की जानकारी एसपी ने दी है।