सिंगरौली: खम्हरिया निवासी महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर जाति सूचक गाली गलौज देने व मारपीट करने का लगाया आरोप, एसपी से लगाई गुहार
खमरिया निवासी महिला ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर बताया कि उसके साथ गांव के ही रहने वाले व्यक्ति ने जाति सूचक गाली गलौज देते हुए कुल्हाड़ी से मारपीट किया है। जिससे उसे हाथ एवं शरीर के कई अंगों में गंभीर चोटें लगी हैं। पीड़िता ने आवेदन देकर उक्त मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।