लखीसराय: किऊल रेलवे पुल से गिरकर 17 वर्षीय किशोरी हुई जख्मी, किया गया उपचार
जिले के किऊल रेलवे पुल से गिरकर 17 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसे उनके परिजनों के द्वारा बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। घायल किशोरी की पहचान जिले के कजरा थाना क्षेत्र के लय गांव निवासी राकेश कुमार की 17 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में की गई। जो की लखीसराय शहर से अपने परिजनों के साथ खरीदारी कर वापसी में अपने घर की ओर जा रही थी।