लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार लायंस क्लब परिसर में 112 उच्च रक्तचाप मधुमेह मरीजों का किया गया मुफ्त जांच।
शहर के पुरानी बाजार लायंस क्लब परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।जांच शिविर के आयोजन को लेकर शहर एवं जिले के सातों प्रखंड क्षेत्र के गरीब असहाय ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं काफी संख्या में पहुंचे।जहां उच्च रक्तचाप मधुमेह मरीजों से संबंधित कुल 112 मरीजों की मुफ्त जांच कर दवा का वितरण किया गया। साथ ही 41मरीजों की आंखों की जांच की गई।