देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर से गुजरने वाले पन्ना-सतना-छतरपुर NH-39 पर 1-2 फीट गहरे गड्ढे, बढ़ा हादसों का खतरा
पन्ना-सतना-छतरपुर मार्ग NH-39 इन दिनों बदहाली का शिकार है। देवेंद्रनगर क्षेत्र में सड़क पर जगह-जगह 1 से 2 फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों के कारण आए दिन वाहन खराब हो रहे हैं और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है