राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित हुई गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’, उत्तराखंड के सिनेमा को मिला राष्ट्रीय सम्मान
देहरादून। उत्तराखंड की गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। गुजरात के एकता नगर में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म ‘ढोली’ को सर्वश्रेष्ठ गढ़वाली फीचर फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। फिल्म के निर्देशक दिनेश पुंडलिक भोंसले ने राष्ट्रपति के हाथों यह सम्मान प्राप्त किया।
‘ढोली’ को यह सम्मान रजत कमल के साथ मिला है। फिल्म के निर्माता एस.सी. फार्माकेम प्राइवेट लिमिटेड हैं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की आधिकारिक सूची के अनुसार फिल्म को पुरस्कार के साथ ₹2 लाख की नकद राशि भी प्रदान की गई है।
पहली बार गढ़वाली फिल्म यह राष्ट्रीय सम्मान मिला है