उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में भालुओं की बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में डर का माहौल है। सितंबर में चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी और उत्तरकाशी से भालू के हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं। जंगल में घास काटने और रोजमर्रा के काम के लिए जाने वाले ग्रामीण लगातार निशाने पर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और आबादी वाले क्षेत्रों में भालुओं की आवाजाही रोकने की मांग की है।
#uttarakhand #breakingnews #theuttarakhandnow