अशोकनगर में आरक्षक (बैंड) भर्ती वर्ष 2026 के प्रचार-प्रसार हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर द्वितीय वाहिनी ग्वालियर के बैंड दल ने गांधी पार्क पर आकर्षक संगीतमयी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में 15 सदस्यीय दल ने आठ मनमोहक धुनें प्रस्तुत कीं।