परसा: पुलिस ने भगवानपुर से 16 लीटर देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया
Parsa, Saran | Apr 4, 2026 गुप्त सूचना के आधार पर परसा पुलिस ने थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में छापेमारी करते हुए 16 लीटर देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए शनिवार के सुबह 11 बजे जेल भेज दिया. गिरफ्तार शराब तस्कर भगवानपुर गांव निवासी अरविंद्र साह बताया जाता है..