बीना: नए बस स्टैंड के पास मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, पूर्व जिला अध्यक्ष ने दी जानकारी
Bina, Sagar | Dec 22, 2025 प्रत्येक वर्ष वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय पंडित राकेश सिरौठिया की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। जिसके चलते इस वर्ष भी टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना है।टूर्नामेंट के भव्य आयोजन को लेकर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सारोठिया ने सोमवार को मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि 24 दिसंबर से टूर्नामेंट की शुरुआत की जा रही है।