बीना: बड़ी बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की कार्रवाई, दुकानदारों को दी हिदायत
Bina, Sagar | Dec 22, 2025 नगर पालिका के द्वारा नगर को साफ सुंदर बनाने के उद्देश्य अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिससे शहर को अतिक्रमक मुक्त बनाया जा सके और पर यातायात में वाहन चालकों को परेशानी से बचाया जा सके। जिसको लेकर नगर पालिका की टीम सोमवार करीब 11:00 बजे बड़ी बाजार पहुंची और दुकानदारों को हिदायत देते हुए अतिक्रमण को हटाने में नगर पालिका का सहयोग करने की बात कही।