बीना: सर्वोदय चौराहे पर पुलिया निर्माण कार्य पूरा, 12 दिन बाद यातायात शुरू, खुला खुरई मार्ग
Bina, Sagar | Dec 22, 2025 सर्वोदय चौराहे पर क्रॉस पाइप चोक होने की वजह से पानी भराव की स्थिति बन रही थी जिसको लेकर स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिया निर्माण का काम शुरू किया गया था। जिसकी वजह से सर्वोदय चौराहे से खुरई मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया। काम पूरा होने के बाद सोमवार सुबह से मार्ग पर यातायात शुरू कर दिया गया। रास्ता शुरू होने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।