जमुई को मिली शिक्षा की नई पहचान!
"विकसित भारत–समृद्ध बिहार" विजन के तहत आज जमुई जिले के 10 उच्च माध्यमिक विद्यालयों को 'सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय)' के रूप में नई पहचान मिली।
अब इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को मिलेगा—
✅ स्मार्ट क्लासरूम
✅ आधुनिक प्रयोगशालाएं
✅ ई-लाइब्रेरी
✅ डिजिटल शिक्षा
✅ प्रतियोगी परीक्षाओं की आधारभूत तैयारी
✅ करियर काउंसलिंग व रिमेडियल क्लासेस
जमुई प्रखंड के सरस्वती विद्या निकेतन (पूर्व +2 जनता उच्च विद्यालय, सतायन) में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में अपर समाहर्ता श्री रविकांत सिन्हा ने स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया तथा "एक पौधा माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
यह पहल जिले के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
#Jamui #AdarshVidyalaya #SaraswatiVidyaNiketan #ViksitBharat #SamriddhBihar #Education #SmartClassroom #DigitalLearning #Bihar #JamuiNews #SevenTakNews
Sono, Jamui | Jul 19, 2026