नारायणपुर: मधुरापुर बाजार में पैसों के लेन-देन को लेकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल
नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर बाजार में पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय दर्जी मोहम्मद तस्लीम ने बताया कि गुरुवार शाम मधुरापुर बाजार में अभिषेक कुमार और अनंत पोद्दार के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को अलग कराया।