डुमरा: हनुमान नगर में तीन घरों में भीषण आग, अनाज समेत लाखों का सामान जलकर राख
सीतामढ़ी। बेला थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में शनिवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी में घर में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।