झुंझुनू: डकैती, हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित ₹10,000 के इनामी आरोपी को बगड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी के निर्देशन में बगड़ थाना पुलिस ने दस हजार रुपए के ईनामी वारंटी ओमप्रकाश उर्फ पाला निवासी पलनावा सीकर को गिरफ्तार किया है। वांछित गिरफ्तारी वारंटी ओमप्रकाश उर्फ पाला डकैती, हत्या व आर्म्स एक्ट के मामले में काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। बगड़ थानाधिकारी हेमराज मीणा के नेतृत्व में गठित ने कार्रवाई को अंजाम दिया।