झुंझुनू: झुंझुनू विधानसभा के उप चुनाव को लेकर सेनी समाज एकत्रित, टिकट वितरण से है खफा
झुंझुनू विधानसभा के उप चुनाव को लेकर सोमवार शाम 5:00 बजे गणेश मंदिर के पास सेनी गेस्ट हाउस में सैनी समाज भी एकत्रित हुआ और विधानसभा के उप चुनाव में टिकट वितरण को लेकर विशेष चर्चा आयोजित की, सैनी समाज के प्रबुद्ध जनों ने बताया कि सैनी समाज बहुसंख्यक समाज है बावजूद इसके टिकट वितरण में अनदेखी की जा रही हे,जबकी कांग्रेस और बीजेपी दोनों से सामाजिक दावेदारी की थी