झुंझुनू: झुंझुनू विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस में बगावत, ओला के करीबी ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
झुंझुनू विधानसभा के उपचुनाव में अब कांग्रेस की भी बगावत होने लगी है,सोमवार को शाम 5 बजे जयपुर में बृजेंद्र ओला के सबसे नजदीकी रहे और तीन बार इस्लामपुर से सरपंच रहे आमीन मनियर ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है,आमीन मनियर ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय की जिस तरह से कांग्रेस अनदेखी कर रही है उससे वह भी नाराज है और उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।