झुंझुनू: झुंझुनू विधानसभा का सैनी समाज निर्दलीय प्रत्याशी उतारेगा, दोनों पार्टियों के खिलाफ करेगा बगावत
झुंझुनू विधानसभा के उपचुनाव में सैनी समाज ने भी दोनों ही पार्टियों से नाराज होकर बगावती तेवर अपनाते हुए अपना निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय कर लिया है, सैनी समाज ने डॉक्टर कमलचंद सैनी पर अपना विश्वास जताते हुए उनको निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारेगी, सेनी समाज ने बताया कि दोनों पार्टियों ने हमारी अनदेखी की है