हसनपुर: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या करने वाले आरोपी को आदमपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
आदमपुर थाना प्रभारी कमल तोमर ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि दहेज के खातिर हत्या करने वाले आरोपी प्रदीप पुत्र कल्लू निवासी गांव भुबरा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद उसका संबंधित धारा में चालान कर दिया है। यह कार्रवाई अमरोहा एसपी लखन सिंह यादव का निर्देश पर की गई है।