अटेर: भारोली तिराह पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर पीएम का पुतला फूंका
Ater, Bhind | May 15, 2026 भिंड। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों एवं किसानों के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामशेज बघेल के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भारोली तिराहा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। और सरकार का जमकर विरोध किया है।