मोतिहारी में शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने घर के सामने खेल रहे मासूम को कुचल दिया। इस सड़क हादसे में भोला कुमार (4) की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने अरेराज-मोतिहारी मुख्य रोड को जाम कर दिया, जिससे दोनो ओर लंबा जाम लग गया। रास्ते में तोड़ा दम, बोलेरो चालक फरार।