मोतिहारी के गांजा गद्दी चौक पर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। चेंबर के अध्यक्ष अंगद सिंह के नेतृत्व में मेन रोड के व्यापारी बड़ी संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल हुए। अंगद सिंह ने कहा कि व्यापारी सड़क निर्माण का नहीं, बल्कि निर्माण के तरीके का विरोध कर रहे हैं।