मोतिहारी: बकरीद पर्व पर रिश्तेदार के घर जाते समय युवक की चाय चौक के पास सड़क दुर्घटना में हुई मौत, दूसरा घायल
मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र के चाप चौक के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान महुआवा पंचायत के मुस्तफा गांव निवासी साहिल (18) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान सहिद के रूप में हुई है।