माफी या आंदोलन! 🚨
बरवाअड्डा थाना प्रभारी से डुमरी विधायक जयराम महतो की कथित गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के मामले में पुलिस एसोसिएशन का आक्रोश बढ़ गया है। एसोसिएशन ने 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए विधायक के खिलाफ प्राथमिकी और कार्रवाई की मांग की है।
चेतावनी दी गई है कि कार्रवाई नहीं होने पर काला बिल्ला, धरना, सड़क जाम और कार्य बहिष्कार तक का आंदोलन किया जा सकता है। अब सबकी नजर विधायक की प्रतिक्रिया और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है।
#Dhanbad #JayramMahato #JharkhandPolice #PoliceAssociation #Barwadda #JharkhandNews #DhanbadNews #BreakingNews #Jharkhand #NewsUpdate #LatestNews