टीकमगढ़: कोतवाली थाना पुलिस ने एक साल से अपहृत नाबालिग को किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा अपहृत नाबालिक बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र की पिछले 1 साल से अपहृत नाबालिक बालिका को मुखबिर तंत्र एवं साइबर सेल की सहायता से सकुशल दस्तयाब किया गया।