नोआमुंडी: नोवामुंडी में ड्राइविंग टेस्ट शिविर आयोजित, सफल आवेदकों को मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस
जिला परिवहन कार्यालय, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की ओर से सोमवार को नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय के समीप मोटर यान निरीक्षक की उपस्थिति में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ड्राइविंग टेस्ट शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आवेदकों ने ड्राइविंग टेस्ट में भाग लिया। टेस्ट में सफल आवेदकों का ड्राइविंग लाइसेंस जिला परिवहन कार्यालय से निर्गत किया जाएगा।