सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने 94 खोए हुए मोबाइल लौटाए, लोगों के चेहरे खिले
सिमडेगा: सोमवार को 11 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सिमडेगा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 94 गुम या चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी सहायता से यह उपलब्धि पाई। मोबाइल मिलने से लोगों के चेहरों पर फिर मुस्कान लौट आई।