लखीमपुर: मुड़िया महंत मंदिर में फिर ‘रील’ का खेल, आस्था के परिसर में अश्लीलता का मामला
लखीमपुर खीरी जिले की सदर तहसील क्षेत्र स्थित मुड़िया महंत मंदिर में एक बार फिर फिल्मी गानों पर बनाई गई रील का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मंगलवार को दोपहर करीब 3:30 बजे वायरल हुए वीडियो को लेकर मंदिर की मर्यादा और परिसर में लागू नियम-कायदों के पालन पर सवाल उठने लगे हैं।