राजपुर: सीतापुर गांव में 5 दिनों से बिजली गुल, लोगों की परेशानी बढ़ी
Rajpur, Buxar | May 5, 2026 राजपुर प्रखंड क्षेत्र के मटकीपुर पंचायत के सीतापुर गांव में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 30 अप्रैल को आए तेज आंधी-पानी के कारण भारी तबाही हुई थी। 5 दिन बीत जाने के बाद भी कई ग्रामीण इलाकों की स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। गांव के पास बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर मुख्य सड़क पर गिर गए है।