मोतिहारी में मिलावटी पेट्रोल के काले कारोबार पर नगर थाने की बड़ी स्ट्राइक
1989 लीटर मिलावटी ईंधन के साथ चकिया का तस्कर चंदन गिरफ्तार
'तेल कटिंग' नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में तेल माफियाओं के एक बेहद शातिराना सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। नगर थाना पुलिस ने हाईवे पर एक बड़ी और त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में 1,989 लीटर कथित मिलावटी पेट्रोल लदी एक पिकअप वैन को जब्त किया है। पुलिस टीम ने मौके से भागने की कोशिश कर रहे पिकअप चालक को रंगेहाथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई से जिले के तेल तस्करों, मिलावटखोरों और हाईवे पर 'तेल कटिंग' करने वाले गिरोह में हड़कंप मच गया है।।।।।।।।।।।
#motiharinews #amiteshkumar #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice