संडीला: अतरौली पुलिस ने 4 भैंस चोरों को चोरी की भैंस और पिकअप डाला सहित किया गिरफ्तार
Sandila, Hardoi | Jun 15, 2026 अतरौली पुलिस ने 4 भैंस चोरों को चोरी की भैंस व पिकअप डाला सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 14 जून की सुबह अतरौली के ग्राम सैयापुर निवासी प्रकाश उर्फ छोटक्के के दरवाजे पर बंधी भैंसों में से एक भैंस को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। प्रकाश ने भैंस चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी थी, पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू की।