बिहपुर: झंडापुर थाना: कांड संख्या 55/26 में पुलिस को सफलता, लापता नाबालिग बरामद
वादी द्वारा आवेदन देकर बताया गया था कि उनकी नाबालिग नातिन रात से लापता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए झंडापुर थाना में कांड सं0-55/26 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहृता को बरामद कर लिया है। मामले में अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।