मोदनगंज: मोसिमासराय-दरियापुर के बीच सीडी ठेला पलटने से चालक की हुई मौत
मोसिमासराय- दरियापुर गांव के बीच सड़क पर सीडी ठेला पलटने से चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान प्रमोद बिंद के रूप में की गई जो हुलासगंज थाना क्षेत्र के जैगुआ बीघा गांव का निवासी बताया जाता है। तत्काल पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लेकर सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा है।