बीकानेर: प्रधानाचार्य पदोन्नति का मामला फिर गरमाया, शिक्षा निदेशालय के आगे लगाया सांकेतिक धरना
बीकानेर में शिक्षा विभाग में पदोन्नत प्रधानाचार्यों की पदोन्नति तिथि अंकन का मामला एक बार फिर गरमा गया है। वर्ष 2015-16 से 2019-20 तक पदोन्नत हुए प्रधानाचार्यों की पदोन्नति तिथि अंकन का कार्य अब तक लंबित होने पर राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद ने नाराजगी जताई है। परिषद के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि लंबित कार्य को 30