कहरा: बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नया टोला में सुबह फूल तोड़ने गई महिला को सर्प ने डसा हुई मौत पोस्टमार्टम को भेजा सदर अस्पताल
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नया टोला वार्ड 1 में सुबह फूल तोड़ने गई 1 महिला को विषैला सर्प ने डस लिया। जिसे इलाज के लिए बख्तियारपुर PHC में भर्ती करवाया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल सहरसा में इलाज के दौरान उस महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम पिंकी देवी बताया जा रहा है।