कहरा: सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा चौक के समीप से पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, सदर SDPO ने दी जानकारी
सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा चौक के समीप से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 1 पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, 1 खोखा और 1 मोटरसाइकिल बरामद किया है। आज सदर थाना परिसर में सदर SDPO आलोक कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी। गिरफ्तार दोनों अपराधी का नाम हर्ष कुमार और कन्हैया कुमार बताया जा रहा है।