टाटीझरिया: भक्ति के रंग में रंगा टाटीझरिया, जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हुआ क्षेत्र
भक्ति के रंग में डूबा टाटीझरिया, जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हुआ क्षेत्र। टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी पारंपरिक हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। क्षेत्र भगवा ध्वजों से पट गया और वातावरण भक्तिमय हो गया। खैरा, झरपो, भराजो, डहरभंगा, धरमपुर, डुमर, टाटीझरिया, बेडम पंचायत में मनाया गया।