मंडीदीप में दीपावली के दिन सामान खरीदने पहुंचे मजदूर अमरपाल भोरवंशी की होण्डा सीबी साइन मोटरसाइकिल (MP 38 ML 5627) राधाकृष्ण मंदिर के पास से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। मां की तबीयत खराब होने और कागजात न मिलने से देर से रिपोर्ट दर्ज करा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।