शामली: थानाभवन पुलिस ने मारपीट के जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित 1 अभियुक्त को हथियार और बाइक समेत किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Aug 23, 2026 शामली के थानाभवन पुलिस ने बताया कि 12 जुलाई को थानाभवन के मोहल्ला हाकिमान निवासी कृष्णा, उसके साथी इमरान व आमिर पर 7 युवकों द्वारा मारपीट और जानलेवा हमले की वारदात की थी। पुलिस ने बताया कि वारदात में वांछित थानाभवन के मोहल्ला नबीपुरा निवासी गौरव सैनी नाम के अभियुक्त को 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा व 1 जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त 1 बाइक समेत गिरफ्तार किया है।