कौंच: कोंच ब्लॉक कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, जलभराव के स्थायी समाधान व जनसुविधाओं को बेहतर करने के दिए निर्देश
Konch, Jalaun | Jul 9, 2026 कोंच विकासखंड कार्यालय का गुरुवार दोपहर 4:30 बजे जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण किया, वही उन्होंने जनसुविधाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों में पक्की सड़क व दोनों ओर नालियों के निर्माण के निर्देश दिए, ताकि जल निकासी की स्थायी व्यवस्था हो सके। डीएम ने जनसुनवाई को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं।